Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

आगामी चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा : महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव

आगामी चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा : महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या

 

चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर 24 मई को बूथ समितियों की तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर करियप्पा एवं देवकाली मंडल की बैठक सर्किट हाउस में, पूरा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार पूरा बाजार में तथा अयोध्या मंडल की बैठक हनुमान गुफा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई।
पूरा मंडल की बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाना है। कहा कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत का आधार होता है।


करियप्पा व देवकाली मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों की बैठकें चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र के अनुसार बैठकों में बताया कि शक्ति केन्द्रों पर होने वाली बैठकों में शक्ति केन्द्र की बूथ समितियां, व उस क्षेत्र में निवास करने वाले पदाधिकारी व नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बूथवार भाजपा सदस्यों, विचार परिवार से जुड़े लोगों, अन्य दलों के प्रभावी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची तैयार करने पर चर्चा होगी। साथ ही सामाजिक समीकरण, पिछले विधानसभा चुनावों के मत प्रतिशत, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची और पन्ना प्रमुखों पर मंथन किया जाएगा।
विभिन्न स्थलों पर हुई तैयारी बैठकों में अरविन्द सिंह, परमानंद मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, शिवेन्द्र सिंह, बाल कष्ण वैश्य, हरभजन गौड, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, अमल गुप्ता, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, रवि शर्मा, गन्ना समिति के चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, शिवम शुक्ला, शम्भू नाथ सिंह दीपू, देवता पटेल, वरूण चौधरी, जेपी श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, निशांत वर्मा, सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!