Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

उज्जैन से 150 श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, बोले- “महाकाल कॉरिडोर और राम मंदिर देश की आस्था के प्रतीक

उज्जैन से 150 श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, बोले- “महाकाल कॉरिडोर और राम मंदिर देश की आस्था के प्रतीक
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के उज्जैन से श्री राठौर क्षत्रिय तेली समाज ट्रस्ट का 150 सदस्यीय जत्था अयोध्या पहुंचा है, जहां तोतारी मठ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 18 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा।
उज्जैन से आए तेज कुमार राठौर ने बताया कि भगवान महाकाल की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर बेहद आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है और भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाकाल कॉरिडोर और अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां मंदिर निर्माण और धार्मिक विकास की प्रक्रिया चली है, वह सराहनीय है और इससे सनातन संस्कृति को मजबूती मिली है।
राजनीतिक दृष्टि से मंदिर निर्माण के सवाल पर तेज कुमार राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इसका श्रेय देना पड़ेगा, क्योंकि उनके प्रयासों से आज देशभर के श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष से लोग रामनगरी आकर दर्शन कर रहे हैं।
अयोध्या के विकास पर उन्होंने कहा कि शहर में बड़े स्तर पर परिवर्तन दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ सड़कों पर अभी और कार्य की आवश्यकता महसूस होती है, लेकिन समग्र रूप से अयोध्या का विकास सराहनीय है। स्वच्छता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या की सफाई व्यवस्था अच्छी लगी और धार्मिक नगरी के अनुरूप वातावरण दिखाई देता है।
उन्होंने बताया कि उनके साथ करीब 150 समाजजन अयोध्या आए हैं और सभी श्रद्धालु यहां के धार्मिक वातावरण और व्यवस्थाओं से प्रभावित हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर सहित राठौर परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!