Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

माधोगढ़िया परिवार के बीच पहुंचे चंपत राय और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भव्य रामकथा आयोजन की सराहना

माधोगढ़िया परिवार के बीच पहुंचे चंपत राय और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भव्य रामकथा आयोजन की सराहना
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में कोलकाता के माधोगढ़िया परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ एवं श्रीराम कथा के तीसरे दिन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कथा स्थल पहुंचे। दोनों अतिथियों ने श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया और माधोगढ़िया परिवार द्वारा किए जा रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना की।
कथा में श्रीक्षमारामजी महाराज द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति पर आधारित प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबे नजर आए। कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति संगीत से गूंज उठा।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सनातन परंपरा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने माधोगढ़िया परिवार की धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
वहीं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि माधोगढ़िया परिवार लंबे समय से धर्म और सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रसर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा अयोध्या में कराया जा रहा यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और भारतीय पारिवारिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण है। विधायक ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी में देशभर से आने वाले भक्त अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा को और मजबूत कर रहे हैं।
17 मई से 25 मई 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 300 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालु श्रीराम कथा श्रवण के साथ अयोध्या के प्रमुख सिद्ध पीठों और धार्मिक स्थलों का दर्शन-पूजन भी कर रहे हैं। कथा में प्रतिदिन भगवान श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास, सुंदरकांड, लंका विजय और श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामचंद्र माधोगढ़िया, पवन माधोगढ़िया, सुनील माधोगढ़िया, प्रमोद माधोगढ़िया, पंकज माधोगढ़िया, पुनीत माधोगढ़िया, आनंद माधोगढ़िया, अमित माधोगढ़िया, आशीष माधोगढ़िया, शिवम माधोगढ़िया, आकाश माधोगढ़िया, निर्मल सराफ, रमेश सोंथालिया, मनमोहन केडिया, संजय केडिया, मंजू माधोगढ़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!