Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में फिर शुरू हुआ 3एजी रेस्टोरेंट, लोगों में दिखा उत्साह

अयोध्या में फिर शुरू हुआ 3एजी रेस्टोरेंट, लोगों में दिखा उत्साह
अयोध्या
नाका-रायबरेली रोड स्थित 3AG Hotel & Resort परिसर में 3एजी रेस्टोरेंट का दोबारा शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
3एजी रेस्टोरेंट पहली बार 5 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ था। कम समय में ही यह अपने स्वाद, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के कारण लोगों की पसंद बन गया था। अब इसे और अधिक आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक माहौल के साथ दोबारा शुरू किया गया है।
करीब 150 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट का आकर्षक आंतरिक सज्जा, पारिवारिक माहौल और उच्च स्तरीय सेवाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
3एजी होटल एंड रिजॉर्ट परिसर में 43 आलीशान कमरे, लगभग 60 हजार वर्ग फीट का मैरिज लॉन और करीब 4 हजार वर्ग फीट का आधुनिक बैंक्वेट हॉल भी मौजूद है। यहां विवाह समारोह, स्वागत समारोह और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा उपलब्ध है।
संस्थान के संचालक अनुमान द्विवेदी ने बताया कि उनका उद्देश्य अयोध्या में लोगों को बेहतर भोजन और उच्च स्तरीय आतिथ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और प्रेम के कारण 3एजी रेस्टोरेंट को नई पहचान मिली है और आगे भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!