अयोध्याउत्तर प्रदेश

चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस 

चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस
अयोध्या
शहर के नाका स्थित चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट मे अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस मनाया गया, जिसका शुभारम्भ इंस्टीट्यूट के फाउण्डर चेयरमैन डॉ० उमेश चौधरी व निदेशिका डॉ० जयन्ती चौधरी ने “लेडी विद द लैंप” फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर इंस्टीट्यूट के जी.एन.एम. एवं ए.एन.एम. की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही नर्सेज डे पर अपने अपने विचार व्यक्त किए । इंटरनेशनल नर्सेज डे हर वर्ष फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है ऐसे में उनकी याद में हर साल इस दिन को मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक नर्स थीं, जिन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान उनका काम काफी सराहनीय था। उन्हें द लेडी विद द लैंप के नाम से भी जाता है, क्योंकि वह घायलों के इलाज के लिए पूरी रात घूमती थीं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दुनिया की पहली नर्स कहा जाता है। उन्होंने नर्सिंग को एक पेशे के रूप में स्थापित किया था। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 की थीम “हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” तय की गई है । नर्सिंग इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ० उमेश चौधरी ने नर्सिंग की छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन की उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए मरीजों की स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं इंस्टिट्यूट की निदेशिका डॉ० जयन्ती चौधरी ने अपने सम्बोधन में नर्सिंग की छात्राओं को कर्त्तव्य निष्ठा, ईमानदारी, मेहनत व अच्छे ज्ञानोपार्जन के लिए प्रेरित  किया । इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के प्रबन्धक के.पी. मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉo विशाल अल्वर्ट, उप-प्रधानाचार्या रिंकी शुक्ला, शिवम,विजेंद्र प्रताप सहित सभी डॉक्टर, नर्सिंग ट्यूटर, नर्स, पैरामेडिकल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!