अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति
किसान महापंचायत के साथ भाकियू कार्यकर्ता मनाएंगे टिकैत जी की पुण्यतिथि

किसान महापंचायत के साथ भाकियू कार्यकर्ता मनाएंगे टिकैत जी की पुण्यतिथि
अयोध्या
चौरासी कोसी परिक्रमा में जा रही किसानों की जमीनों के मुआवजा न मिलने, दबंगो के दबाव में गजट के विपरीत सड़क खिसकाने के विरोध में ग्राम मंझनपुर मिल्कीपुर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर 15 मई को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है किसान महापंचायत में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को जल, जंगल,जमीन,पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
किसान महापंचायत हेतु अरुकुना बाजार में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि जल,जंगल, जमीन,पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से मनाया जाना है जनपद अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के नाम पर किसानों की जमीन जबरदस्ती लेना मुआवजा भी ना देना बहुत बड़ा अन्याय है जिसके विरोध में किसान महापंचायत की जाएगी जनपद के सभी ब्लाकों,तहसीलों से भारी संख्या में किस ग्राम मंझनपुर पहुंचेंगे।
किसान नेट फरीद अहमद ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल प्रेम शंकर वर्मा ने कहा कि सोहावल ब्लॉक से भारी संख्या में कार्यकर्ता किसान किसान महापंचायत मंझनपुर में पहुंचेंगे।
पंचायत को विकास वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, विवेक पटेल, संजय वर्मा, राम नेवल, काशीराम,श्री राम, गोल्डी कुमारी आदि लोगों ने संबोधित किया।




