Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें : महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी 

आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें : महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी
अयोध्या धाम
गुरुवार को रामनगरी में पैदल भ्रमण कर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर के संभ्रांतजन के साथ आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट का वितरण कर लोगों से 31 मई को सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक अपने घरों के आसपास साफ-सफाई करने का आह्वान किया गया।
 महापौर ने लोगों से कहा कि अयोध्या नगर निवासियों की जिम्मेदारी है कि वह धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगरवासी इस अभियान को स्वत: स्फूर्त ढंग से पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देना अपनी जिम्मेदारी समझें। इस दौरान रास्ते में मिले सैकड़ों लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें 31 मई के अभियान में भागीदारी करने का भरोसा दिया।
निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि डेढ़ घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की जाती रही। वशिष्ट कुंड (निषाद राज) चौराहा से अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक पदयात्रा चली। इस यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त के अलावा भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व पार्षद आलोक मिश्र,  राम का घर सामाजिक संस्था के प्रबंधक आलोक सिंह राना, आशीष कौर, पूर्णेन्द्र त्रिपाठी, अजय आजाद, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, निरंकार पाठक आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!