Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

एसआईटी प्रमुख, विजय विश्वास पंत खुद है अपराधिक आरोपी : राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय 

एसआईटी प्रमुख, विजय विश्वास पंत खुद है अपराधिक आरोपी : राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय
अयोध्या धाम
अयोध्या हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर कहा है कि अब वह समय आ गया है जब योगी को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेना चाहिए ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर वे खुद विराजमान हो , हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने यह भी कहा है
की सीट की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है क्योंकि एस आई टी प्रमुख विजय विश्वास पंत स्वयं जालसाजी हेरा फेरी वित्तीय अनियमितता के अपराधिक आरोपी है श्री पांडे ने यह भी कहा है कि वैसे भी ट्रस्ट के अधिकांश लोगों की आयु अब काफी अधिक हो चुकी है और वे ट्रस्ट का नियंत्रण करने में अपने आप को अक्षम सिद्ध पा रहे हैं, श्री पांडे ने पत्र में यह भी कहा है कि अगर ट्रस्ट का नियंत्रण और अनुशासन तेज तर्रार हाथों में होता तो निश्चित रूप से चढ़ावा चोरी, गबन, हेरा फेरी,वित्तीय अनियमितता, तथा भूमि खरीद में कमीशनबाजी कदापि न हो पाती, श्री पांडे ने यह भी कहा कि ट्रस्ट का भंग किया जाना अत्यंत आवश्यक है
क्योंकि ट्रस्ट में और ट्रस्ट के अलावा मंदिर में नियुक्त कर्मचारी गणों में अभी भी काफी कर बैठे हुए हैं अगर ट्रस्ट को भंग नहीं किया जाता और फिर से उन्हें पुराने चेहरों पर भरोसा किया जाता है तो निश्चित रूप से ना तो असली चोर पकड़ में आएंगे और यह चोरी अबाध गति से चलती रहेगी, श्री पांडेय ने यह भी कहा है की एसआईटी की रिपोर्ट पर उन्हें भरोसा नहीं है क्योंकि एसआईटी के की विजय विश्वास पंत खुद एक आपराधिक आरोपी हैं, उनके नाम पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में जब वे कार्यरत थे तब उनके विरुद्ध जलसाजी वित्तीय अनियमितता हेरा फेरी की एफआईआर दर्ज है खुद ही गबन और घोटाले में फंसे हुए हैं ऐसे में उनके नेतृत्व में न्याय हो पाएगा?  ऐसा सोचना भी अत्यंत कठिन है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!