Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

विश्व की सबसे ऊंची चुनौती फतह! युवा साइकिलिस्ट शिवम पटेल ने रचा नया इतिहास, वीर शहीदों को समर्पित किया विश्व रिकॉर्ड

विश्व की सबसे ऊंची चुनौती फतह! युवा साइकिलिस्ट शिवम पटेल ने रचा नया इतिहास, वीर शहीदों को समर्पित किया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या

 

करौता/महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)। युवा साइकिलिस्ट एवं पर्वतारोही शिवम पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति का परिचय देते हुए एक और नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 19 जुलाई 2026 को दोपहर 01:11 बजे उन्होंने अपने ही बनाए गए दो विश्व रिकॉर्डों को पीछे छोड़ते हुए एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस गौरवपूर्ण रिकॉर्ड को उन्होंने देश के अमर वीर शहीदों को समर्पित किया।
शिवम पटेल ने 84 दिनों में 4,386 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा पूरी करते हुए 6 राज्यों को पार किया। इस दौरान उन्हें टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य तक पहुँचकर इतिहास रच दिया।
इससे पहले भी शिवम पटेल 17,598 फीट ऊँचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तथा 18,192 फीट ऊँचे काला पत्थर तक साइकिल से पहुँचकर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
अपने नवीनतम अभियान में शिवम ने विश्व के सबसे ऊँचे मोटरेबल पास मिग-ला पास तक की 32 किलोमीटर लंबी कठिन चढ़ाई को मात्र 4 घंटे 25 मिनट 53 सेकंड में साइकिल से पूरा कर नया इतिहास रच दिया। Border Roads Organisation (BRO) के अनुसार, वे दुनिया के पहले साइकिलिस्ट बने हैं जिन्होंने इस ऊँचाई तक साइकिल चलाकर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की।
अपनी सफलता पर शिवम पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कठिन समय में उन पर विश्वास बनाए रखा। उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और आशीर्वाद ने ही उन्हें यह मुकाम हासिल करने की शक्ति दी।
उन्होंने अपने अभियान का संदेश देते हुए कहा—
“एक रिकॉर्ड वीर शहीदों के नाम”, और अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देश के अमर वीरों को समर्पित किया।
तुषार गोयल का जताया विशेष आभार शिवम पटेल ने अपने इस साहसिक अभियान में सहयोग देने के लिए जिओ स्पेयर ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) तुषार गोयल का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुषार गोयल के सहयोग और प्रोत्साहन ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तुषार गोयल अयोध्या में अपने उदार और सेवाभावी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। चिकित्सा सहायता से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक, वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। अयोध्या में उनकी प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना एरो विस्टा सिटी भी लोगों के बीच काफी चर्चित है। समाजसेवा और जनहित के कार्यों में उनका योगदान लगातार सराहा जाता रहा है।
यह उपलब्धि न केवल शिवम पटेल के साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए यह संदेश भी है कि मजबूत इरादों के सामने दुनिया की सबसे ऊँची चुनौतियाँ भी छोटी पड़ जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!