Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

महापौर ने पदयात्रा निकाल स्वच्छता के लिए मांगा अयोध्या वासियों का साथ

महापौर ने पदयात्रा निकाल स्वच्छता के लिए मांगा अयोध्या वासियों का साथ
अयोध्या
शनिवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रामपथ स्थित तिवारी मंदिर से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा छोटी छावनी,भक्तमाल, रायगंज जैन मंदिर, राजसदन होते हुए तुलसी उद्यान पहुंची। इस दौरान आमजन को आगामी 31 मई को सुबह सात बजे नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया गया।
पदयात्रा के दौरान महापौर ने लोगों के घरों पर जाकर स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप टेन महानगरों में लाने के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर साफ-सुथरा तो होगा ही, इससे लगातार सफाई की प्रेरणा भी मिलेगी।
रामनगरी में जगह-जगह मिले सैकड़ों लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें 31 मई के अभियान में भागीदारी करने का भरोसा दिया।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की गई। घर-घर स्टिकर लगाए गए और अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की भी जानकारी दी गई। इस यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव के अलावा पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, राधारमण त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अभय यादव, सूर्यमणि त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील अवस्थी, निरंकार पाठक, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्रीनिवास शास्त्री आदि शामिल थे।
साकेतपुरी एवं देवकाली में पदयात्रा आज
-रविवार को स्वच्छता जनजागरूकता के लिए साकेत पुरी पेट्रोल पंप से महापौर की अगवाई में सुबह 7:00 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा साकेतपुरी, देवकली पुलिस चौकी होते हुए होते हुए पेट्रोल पंप ओवरब्रिज तक तक जाएगी। पदयात्रा में क्षेत्रीय पार्षद के अलावा संभ्रांतजन शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!