Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने पर दिव्यांगों ने विधायक का किया सम्मान

दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने पर दिव्यांगों ने विधायक का किया सम्मान
अयोध्या
 मुख्यमंत्री द्वारा नगर निकाय, विकास प्राधिकरण एवं डूडा के अंतर्गत निर्मित होने वाली दुकानों के आवंटन में दिव्यांगजनों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस निर्णय का लाभ अब जिले के दिव्यांगजनों को मिलने जा रहा है। दुकानों के लिए करीब 250 दिव्यांगो ने आवेदन किया है। प्रक्रिया शुरू होने से उत्साहित दिव्यांगजनों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सर्किट हाउस में माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. अकरम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगजनों के हित में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भारतीय दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. अकरम ने कहा कि नगर निकाय, विकास प्राधिकरण तथा डूडा के माध्यम से बनने वाली दुकानों में चार प्रतिशत आरक्षण के तहत जनपद के करीब 250 दिव्यांगजनों ने दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन किया है। आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दुकानों में आरक्षण का प्रावधान दिव्यांगजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्वागत करने वालों में सद्दाम, प्रदीप मौर्या, बसंत राम, गुलाम अली, जयकरन, इन्दर भारती, दुर्गावती, रमेश कुमार, सीमा पाण्डेय, सोनी यादव, पंकज, लक्ष्मी, साबिर अली, जगदीश प्रसाद, शेर बहादुर, अनुपम पाण्डेय, अशोक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!