Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के जी.आई.सी. मैदान मे कार्यक्रम को लेकर कल रहेगा यातायात डायवर्जन

मुख्यमंत्री के जी.आई.सी. मैदान मे कार्यक्रम को लेकर कल रहेगा यातायात डायवर्जन
कल दोपहर 12.30 बजे से भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा प्रतिबंध
अयोध्या
मुख्यमंत्री के 8 सितंबर को अयोध्या के जीआईसी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर शहर, अयोध्या धाम और रामपथ पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम एवं भीड़ समाप्त होने तक विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहे से रामपथ, पोस्ट ऑफिस तिराहे से पुलिस लाइन व रिकाबगंज तिराहे की ओर तथा पुलिस लाइन तिराहे से रामपथ और पुष्पराज की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह पुष्पराज चौराहे से जीआईसी की ओर, तहसील तिराहे से गुरु गोविंद सिंह चौक की ओर और गुरु गोविंद सिंह चौक (कैंट रेलवे स्टेशन) से पुराने भाजपा कार्यालय की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अग्रसेन चौराहे, रामनगर तिराहे और बहू बेगम मकबरा तिराहे के आसपास भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। बहू बेगम मकबरा तिराहे से जीआईसी की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाड़ा एवं रामपथ की ओर, फतेहगंज चौराहे से जीआईसी की ओर तथा कसाबबाड़ा तिराहे से जीआईसी की ओर भी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऋषिटोला तिराहा, मनूचा तिराहा, उदया फ्लाईओवर के नीचे रामपथ, बेनीगंज चौराहा, आंख अस्पताल तिराहा, गुदड़ी बाजार चौराहा और नियावां तिराहे से रामपथ की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का अयोध्या धाम क्षेत्र में हनुमान गुफा से लता मंगेशकर चौक की ओर तथा पुराने सरयू पुल से लता मंगेशकर चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सब्जी मंडी रोड से पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए रामपथ, हनुमानगढ़ी चौराहा बैरियर से रामपथ और दंतधावन कुंड तिराहा बैरियर से रामपथ की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा श्रीराम अस्पताल तिराहा से रामपथ, टेढ़ी बाजार चौराहा से रामपथ तथा रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से रामपथ की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार यह सभी डायवर्जन आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर लागू रहेंगे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!