राजस्थान

दीपावली पर भीलवाड़ा में निभाई गई खीकरा पूजन की परंपरा, मोहनलाल साधना ने किया बैलों का पूजन

 दीपावली पर भीलवाड़ा में निभाई गई खीकरा पूजन की परंपरा, मोहनलाल साधना ने किया बैलों का पूजन
भीलवाड़ा /राजस्थान
 दीपावली का पर्व देशभर में अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। राजस्थान के भीलवाड़ा में भी दीपावली के अवसर पर प्राचीन लोक परंपरा खीकरा पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खीकरा यानी बैलों की पूजा। इस अवसर पर गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल साधना ने विधि-विधान से बैलों का पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम में श्री देव विहार कॉलोनी, जोधड़ास सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और समाज के सदस्य सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में जमनालाल माली, भंवरलाल माली, तानीश माली, राहुल माली, महेश माली, किशन गुर्जर, रामजस गुर्जर, भगवान गुर्जर और राजू गुर्जर सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता निभाई। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बैलों का पूजन कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। खीकरा पूजन राजस्थान के मेवाड़ अंचल की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण जीवन में बैलों का विशेष महत्व रहा है। खेती-किसानी में खेतों की जुताई से लेकर अन्य कृषि कार्यों तक बैल किसान के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में शामिल रहे हैं। ऐसे में दीपावली के अवसर पर उनका पूजन करके उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। परंपरा के अनुसार बैलों को सजाया जाता है, तिलक लगाया जाता है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि पशुधन किसान की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। जिस प्रकार दीपावली पर धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है, उसी प्रकार खीकरा पूजन के माध्यम से पशुधन की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, पशुधन और कृषि के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। आधुनिकता के दौर में भी इस पारंपरिक पूजन का आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवन की समृद्ध परंपराओं को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!