अयोध्याउत्तर प्रदेश
माइनस मार्किंग सीधे तौर पर नकल माफिया को फायदा पहुंचाएगी: प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी

माइनस मार्किंग सीधे तौर पर नकल माफिया को फायदा पहुंचाएगी: प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी
अयोध्या
समाजवादी छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी के नेतृत्व में इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य और दोषपूर्ण परीक्षा प्रणाली को लेकर अवध विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति महोदय को एक ज्ञापन सौपा!!
आज समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी एवं छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा की नेतृत्व में इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य और दोस पूर्ण परीक्षा प्रणाली को लेकर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को ज्ञापन सौपा गया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की माइनस मार्किंग छात्रों के आत्मविश्वास को तोड़ रही है नकारात्मक अंकन को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई जिससे मूल्यांकन निष्पक्ष एवं सकारात्मक हो सके
बैक पेपर का सरलीकरण हो, बैक पेपर के लिए विषय की संख्या बढ़ाई जाए परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बैक पेपर का आयोजन कम से कम समय में किया जाए ताकि छात्र का पूरा वर्ष बर्बाद ना हो एक प्रतिष्ठ विश्वविद्यालय होने के नाते विश्वविद्यालय का उत्तरदायित्व की वह छात्रों के लिए एक सहायक वातावरण तैयार करें शिक्षा का उद्देश्य सुधार होना चाहिए दंड नहीं इस मौके पर शिवांशु तिवारी ने कहा माइनस मार्किंग छात्रों का विश्वास तोड़ रही है परीक्षा में माइनस मार्किंग सीधे तौर पर नकल माफिया को फायदा पहुंचाएगी और शिक्षा की गुणवत्ता भी कम होगी उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है कि छात्रों की जायज मांगों विशेष कर इंजीनियरिंग विभाग के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा पर त्वरित विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी प्रवक्ता राकेश यादव के अनुसार इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा उपाध्यक्ष सौरभ यादव हर्षवीर महासचिव अर्चना सिंह, अंजली मिश्रा,, शुभम सिंह संदीप कुमार ऋषभ कुमार, अंकित यादव, अंशुमान सिंह, सुजीत यादव, सचिन यादव, आदि लोग मौजूद रहे!




