अयोध्याउत्तर प्रदेश
बाबा साहब का संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है : सिद्धार्थ श्रीवास्तव

बाबा साहब का संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है : सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी अयोध्या मंडल की तरफ से संगठन के निर्देशानुसार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम दिवस में स्वच्छता एवं साफ सफाई कर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह टिल्लू माननीय महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्य मंत्री प्रदीप यादव ने जलवानपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर केंद्र सरकार की नीतियों का पत्रक वितरित किया , कार्यक्रम का आयोजन हनुमानगढ़ी शक्ति केंद्र में मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव बूथ अध्यक्ष अभिषेक सागर के नेतृत्व मे किया गया ।

सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाते हुए समता, न्याय और मानव गरिमा की अटूट आधारशिला रखी। उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है।
आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबासाहेब के समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को ‘पंचतीर्थ’ जैसे प्रेरक प्रयासों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें व्यवहार में उतारा जा रहा है। यह समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास का दृष्टिकोण करोड़ों वंचितों के जीवन में नई आशा और अवसरों का संचार कर रहा है ।

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी मण्डल महामंत्री अश्वनी गुप्ता राम जश मांझी सेक्टर अध्यक्ष सौरभ शर्मा रवि शर्मा छात्र नेता रंजीत गौतम बूथ अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय जेपी रावत , वीरेंद्र पटेल , सुरेंद्र चौधरी अभिषेक सागर देवी प्रसाद मनोज कुमार मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार राम चंद्र दास रतन गुप्ता राधा रमण त्रिपाठी समर सैनी , वक्तेश मणि विकास गुप्ता सेक्टर अध्यक्ष अवध बिहारी साहू भवानी शंकर संजय सिंह मंगल गुप्ता नयन कुमार मंडल एवं महानगर के पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे ।




