अयोध्याउत्तर प्रदेश

योगी सरकार के विकास कार्यों की महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की सराहना, 11वें दीपोत्सव को और भव्य बनाने का जताया भरोसा

योगी सरकार के विकास कार्यों की महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की सराहना, 11वें दीपोत्सव को और भव्य बनाने का जताया भरोसा
अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर घर में सुख, समृद्धि और सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की वास्तविक सार्थकता है। इसी अंत्योदय की भावना के साथ मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के बीच दीपावली मनाएंगे।
इस दौरान वनटांगिया समाज के लिए 82 करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता किट वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री के विकास कार्यों और दीपोत्सव जैसे आयोजनों की अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक पहचान को नई ऊंचाई मिली है। दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रहेगा और 11वां दीपोत्सव पिछले आयोजनों से भी अधिक भव्यता एवं भावनात्मक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
अयोध्या रामघाट के पास निषाद राज के कार्यक्रम पहुंचने के दौरान दी l
इस वर्ष आयोजित दसवें दीपोत्सव के प्रचार-प्रसार में भी विभिन्न संस्थाओं और मीडिया समूहों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसी क्रम में अलाइन मीडिया एलएलपी ने विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए दीपोत्सव की तैयारियों, भव्य आयोजनों और अयोध्या की सांस्कृतिक छवि को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सक्रियता दिखाई। डिजिटल और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए दीपोत्सव की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने में संस्था की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और विकास की तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस आयोजन को लगातार नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!