अयोध्याउत्तर प्रदेश
राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी से जुड़ी 10 प्रमुख खबरे

राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी से जुड़ी 10 प्रमुख खबरे
अयोध्या धाम
1) SIT गुरुवार दोपहर 3 बजे राम मंदिर पहुंची थी। अब फिर से शुक्रवार को वन-टू-वन पूछताछ करेगी. पूछताछ राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में चल रही है. बंद कमरे में SIT की टीम ने ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से करीब एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की है, जबकि इस दौरान गोपाल राव को कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठाए रखा गया और बाद में उनसे भी सवाल-जवाब किए गए
2) एसआईटी ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है. साथ ही भुगतान की पूरी प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है. जांच एजेंसी जरूरत पड़ने पर इस मामले से जुड़े गवाहों को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है.
3) राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पुलिस को मिली है. प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला का नोटों के बंडल का वीडियो वायरल, राम मंदिर केस में आरोपी अविनाश का है भाई
4) राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू होने के साथ ही कई और भी मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस और जांच टीम ने इन सभी आरोपों पर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है मंदिर में हुई भर्ती में भी रिश्वत लिए गए, जबकि निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी का आरोप लगा है.
5) राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी अब ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का ऑडिट करेगी. शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका को देखते हुए हर वित्तीय लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश की जाएगी
6) चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब मंदिर सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया है। पहले ट्रस्ट से जुड़े लोगों की चेकिंग नहीं होती थी. लेकिन इस प्रकरण के बाद ट्रस्ट कर्मी और की भी तलाशी की जा रही है प्रवेश मार्गों पर भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट कर्मियों को फेस रीडिंग और बायोमीट्रिक प्रणाली से भी गुजरना पड़ रहा है। गणनास्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
7) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी के साथ पुलिस की जांच भी तेज हो गई है। मामले की जांच में करीब 11 टीमें लगी हैं, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, देर रात सीओ अयोध्या और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होती है, जिसमें सभी टीमें अपने-अपने इनपुट साझा करती हैं। इसके आधार पर अगले दिन की जांच की दिशा तय की जाती है और टीमों का रूट भी निर्धारित किया जाता है।
8)सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम आरोपियों की ओर से कराए गए सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर हुए खर्च की भी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लवकुश मिश्रा की जीवनशैली में पिछले कुछ समय में उल्लेखनीय बदलाव आया। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि उसने हाल ही में अपने पिता को चारधाम यात्रा कराई थी। यात्रा से लौटने के बाद वह गांव में एक बड़े भंडारे की तैयारी भी कर रहा था
9) आरोपी अनुकल्प मिश्रा की ओर से कुछ समय पहले कराई गई धार्मिक कथा भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। सूत्रों के अनुसार, कथा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गई थीं और आयोजन पर पर्याप्त धनराशि खर्च हुई थी। जांच एजेंसियां साड़ियों की आपूर्ति करने वाले दुकानदार का भी पता लगाने में जुटी हैं। वहीं, आरोपी मनीष यादव की ओर से कराए गए भंडारे की भी जांच की जा रही है। एजेंसियां इन आयोजनों पर हुए खर्च और उनके वित्तीय स्रोतों का मिलान कर रही हैं।
10) अयोध्या दान चोरी मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों को जिला जेल में रखा गया है. उनकी सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि वे आपस में एक दूसरे से मिल भी नहीं सकते हैं. प्रत्येक आरोपियों की बैरक पर दो-दो सुरक्षा कर्मियों की तैनात हैं. जेल प्रशासन चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है. जेल नियमों के मुताबिक आरोपियों को दिनभर बैरक में ही रह रहे हैं. उनको 24 घंटे में केवल एक घंटे के लिए बैरक से बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है. इसके अलावा बैरक के आसपास सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।




