अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में शुरू हुआ नया ठिकाना ‘द हंगरी टेबल’, इंटरनेशनल कॉफी से लेकर लजीज व्यंजनों तक का मिलेगा स्वाद

अयोध्या में शुरू हुआ नया ठिकाना ‘द हंगरी टेबल’, इंटरनेशनल कॉफी से लेकर लजीज व्यंजनों तक का मिलेगा स्वाद
अयोध्या धाम
अयोध्या में खान-पान और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक नया नाम जुड़ गया है। शहर में ‘द हंगरी टेबल’ के साथ एक नए होटल एवं रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को बेहतर माहौल के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद देने की तैयारी की गई है।
द हंगरी टेबल के प्रोपराइटर मृदुल ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों को इंटरनेशनल कॉफी के साथ-साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। रेस्टोरेंट को इस तरह तैयार किया गया है कि परिवार, दोस्तों और अन्य ग्राहकों के लिए आरामदायक माहौल उपलब्ध हो सके।

मृदुल ने बताया कि ‘द हंगरी टेबल’ में व्यंजनों और कॉफी की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखी गई हैं। उनका दावा है कि अन्य कई होटलों और रेस्टोरेंट की तुलना में यहां ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के साथ उचित और किफायती दाम पर भोजन एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
अयोध्या में लगातार बढ़ती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के बीच इस नए होटल एवं रेस्टोरेंट की शुरुआत को शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। द हंगरी टेबल का उद्देश्य स्वाद, सुविधा और किफायती कीमतों के साथ ग्राहकों को नया अनुभव देना है।




