अयोध्याउत्तर प्रदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल मीडिया तिरंगा यात्रा 13 को निकाली जाएगी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल मीडिया तिरंगा यात्रा 13 को निकाली जाएगी
अयोध्या
अयोध्या के सभी सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के साथियों एवं समस्त राष्ट्रप्रेमी अयोध्यावासियों लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और समाज के सजग प्रहरी के रूप में आइए 15 अगस्त 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र-एकता को नमन करें।नई डिजिटल क्रांति के इस दौर में देश की एक नई और सशक्त पहचान बनाने के लिए हम सब का एक साथ आना बेहद ज़रूरी है। यह आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि हम सबका साझा मंच है क्योंकि देश सबका है और राष्ट्रभक्ति हम सबकी दिनांक: 13 अगस्त 2026
समय: ठीक सुबह 11:00 बजे
प्रारंभ स्थल: गाँधी पार्क सिविल लाइन्स से लता मंगेशकर चौक अयोध्या तक संयोजक: राकेश तिवारी पत्रकार | संपर्क: 9454582611आप सभी इस गरिमामयी एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सादर आमंत्रित हैं। विशेष अपील: राष्ट्र के प्रति इस एकता के संदेश को अपने सभी साथियों डिजिटल मंचों और ग्रुप्स में अधिक से अधिक शेयर करें। आइए हर हाथ में तिरंगा थामकर एक साथ कदम बढ़ाएं
जय हिंद। जय भारत। जय संविधान।




