अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में संगीतमय रामार्पण हनुमन्त ग्रन्थ कथा का भव्य आयोजन, जयपुर से पहुंचे श्रद्धालु

अयोध्या में संगीतमय रामार्पण हनुमन्त ग्रन्थ कथा का भव्य आयोजन, जयपुर से पहुंचे श्रद्धालु
अयोध्या
विश्व हिन्दू परिषद, यात्री निवास (रामसेवकपुरम, रामघाट चौराहा) में 22 से 24 सितम्बर तक तीन दिवसीय संगीतमय ‘रामार्पण हनुमन्त ग्रन्थ कथा’ का भव्य आयोजन अत्यंत भक्तिभाव और उत्साह के साथ चल रहा है। मानव अखंड आराधना ट्रस्ट एवं रामार्पण हनुमन्त ग्रन्थ कथा आयोजन समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कथा में जयपुर से 250 से अधिक संख्या में श्रद्धालु एसी ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुंचे हैं। संपूर्ण कार्यक्रम का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्रीयुत श्याम सुंदर ‘शामा’ द्वारा किया जा रहा है। कथा का मुख्य उद्देश्य परिजनों के स्वास्थ्य एवं आरोग्यता की भावना के साथ रचा गया 1435 पन्नों का ‘रामार्पण हनुमन्त ग्रन्थ’ भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करना है।
यह विशेष ग्रन्थ हनुमान चालीसा पर आधारित एक अनूठी रचना है, जिसे रचने में 42 महीने की निरंतर साधना लगी है। ग्रन्थ में हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों और 3 दोहों की आध्यात्मिक व्याख्या के साथ-साथ रावण के ‘पंकितभेद’ अपराध, 11वें रूद्रावतार, चंडी महायज्ञ, गोवर्धन पर्वत और श्रीराम-हनुमान संवाद जैसे प्रसंगों का विस्तृत समावेश किया गया है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री प्रभु बीराड़िया व हनुमान श्री महाराज परमार्थ दाता, संरक्षक बिनोद सोनी (मानिकचंद ज्वेलर्स, गुवाहाटी), अध्यक्ष गोपाल जौहरी (सतीश डावर, जयपुर), महामंत्री नारायण बोकण (राज मैनपावर, जयपुर),डॉ दीपक एवं कोषाध्यक्ष सुनील सरजनवाल के कुशल मार्गदर्शन और संयोजन में सभी श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन एवं दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।




