अयोध्याउत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद विरांगना श्रीमती फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद विरांगना श्रीमती फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई
अयोध्या
सपा महानगर कार्यालय पर विरांगना पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई, नीo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने व महासचिव हामीद जाफर मीसम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कि।
आज सपा महानगर कार्यालय पर विरांगना पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई, नि0महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कि, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी कोई साधारण नाम नहीं था उन्होंने अपनी अस्मिता, सम्मान और अस्तित्व के लिए जीवनभर संघर्ष किया,अत्याचार के खिलाफ उन्होंने बंदूक उठाई, जंगलों में भटकती रहीं, लेकिन झुकी नहीं,फूलन देवी सिर्फ बिंद-मल्लाह समाज की नेता नहीं रहीं उन्होंने पूरे देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर इतिहास रचा, महानगर महासचिव हामीद जाlफर मीसम ने कहा कि वीरांगना फूलनदेवी जी जब जेल में थीं तो नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने उन्हें रिहा करवाकर संसद में भेजा, फूलन देवी को लेकर आलोचनाएं हुईं लेकिन मुलायम सिंह यादव जी ने उन्हें दलित और पिछड़े समाज की प्रतिनिधि के रूप में पहचान दिलाई। इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, चौधरी बलराम यादव,जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, मंजीत यादव, इस्तखार खान अनस खान,सत्यम यादव, शक्ति यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।




