Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न 

पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न
अयोध्या
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की मुख्य अतिथि व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि प्रदीप जयसवाल थे!
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम  ने किया, मुख्य अतिथि व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि प्रदीप जयसवाल थे ,कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे मुख्य रूप से मौजूद थे, कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय सचिव व्यापार सभा जनार्दन पांडे बबलू पंडित, महानगर अध्यक्ष व्यपार सभा शक्ति जयसवाल थे , सपा प्रवक्ता  राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर मुख्य अतिथि मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि आज सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारियों का ही हो रहा है आज जिस तरह से व्यापारी समाज ठगा जा रहा कभी जीइसटी के नाम पर कभी यूपीआई के नाम पर, आज अयोध्या में व्यापरियों की दुकानें उजाड़ दी गयी कोई मुआवजा नहीं दिया गया इसी तरह बनारस में व्यापारियों को उजाड़ा गया, यही व्यापारी 2027 में समाजवादी की सरकार बनाएगा , विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जयसवाल ने कहा कि आज अयोध्या का व्यापारी बहुत परेशान है रामपथ पर सभी दुकान उजाड़ दी गयी आज सब्जी मंडी चौक, 14 कोसी परिक्रमा पर भाजपा नेता का ही मकान तोड़ दिया गया उसको धरने पर बैठना पड़ा ,मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व पूर्व मंत्री पवन पांडे जी का धन्यवाद अदा करूंगा जिन्होंने उनकी आवाज को और पीड़ा को प्रेस के माध्यम से उठाया और उनकी आर्थिक मदद भी की!इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित की अवाज है जब 14 कोसी परिक्रमा के पीड़ितों की आवाज समाजवादी ने उठाई तब भाजपा के नेताओं की नींद खुली,अगर इतने ही ईमानदार थे तो पहले मुआवजा क्यु नहीं दिया मकान तोड़ने से पहले, सभी व्यापारी सामाज के साथ समाजवादी खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, इस मौके पर जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो0 हलीम पप्पू, प्रवक्ता राकेश यादव,जसवीर सिंह सेठी, के के गुप्ता, अमृत राजपाल, शादाब खान पल्लव खेतान,गोकुल चद कौशल, गंगा शंकर साहू, निर्मल वर्मा, अपर्णा जयसवाल, रियाज अहमद, राकेश पांडे, राजमनी साहू, अजय चौरसिया, अली सईद खान, वैभव गुप्ता, सुरेंद्र यादव चेयरमैन, अमन सागर, विशाल डूबे, करन सेठी, सूर्यकांत पांडे, लड्डू लाल यादव, अंसार अहमद बबन, सुरेंद्र यादव, मारूफ, इफ्तिखार, विवेक यादव, प्रदीप यादव, रवि यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुमित यादव, युवराज यादव, आनंद मोटवानी, जय प्रकाश रस्तोगी, आनंद गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!