Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

एसआईआर पर विपक्ष को सीएम योगी की ने कहा- भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें

एसआईआर पर विपक्ष को सीएम योगी की ने कहा- भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। रविवार को सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। देश में 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 समेत कई बार विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है। उन्होंने विपक्ष पर एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
योगी ने कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष इसे अपना पुरुषार्थ बताता है, लेकिन चुनाव हारने पर चुनाव आयोग और ईवीएम को दोष देता है। उन्होंने कांग्रेस के चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर में छूटे मतदाताओं को फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया है। चुनाव आयोग भी प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट कर चुका है। इसके बावजूद लगातार सवाल खड़े करना लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश है।उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी रोकने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा, तोड़फोड़ और दुष्प्रचार के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से अपने रुख को लेकर जनता और संवैधानिक संस्थाओं से माफी मांगने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!