अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म
ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला प्राचीन विज्ञान है : आचार्य रूपा उज्जैन

ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला प्राचीन विज्ञान है : आचार्य रूपा उज्जैन
अयोध्या धाम
अयोध्या में हुआ अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन 2026, देशभर के ज्योतिषाचार्यों ने किया मंथन
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या स्थित बिरला धर्मशाला में रविवार को “अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे ज्योतिषाचार्यों, साधु-संतों और विद्वानों ने ज्योतिष, सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और समाज में आध्यात्मिक चेतना को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन से आईं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या आचार्य रूपा उज्जैन ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला प्राचीन विज्ञान है। उन्होंने कहा कि आज समाज में ज्योतिष को अंधविश्वास बताने का प्रयास किया जाता है, जबकि ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव प्रकृति और मानव जीवन दोनों पर पड़ता है।
सम्मेलन में चंडीगढ़, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए ज्योतिषाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। अयोध्या के गुरुकुलों से आए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से अवधेश पाण्डेय, राज गुरू कृपा राम उपाध्याय, राघव भट्ट, मदन लाल, त्यागी बाबा, ऋचा शर्मा, रजनीकांत पानी, डॉ. मनोज मालिक, डॉ. माहापाता एवं डॉ. नूर तनुप्रिया सहित कई प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं विद्वान शामिल हुए। सभी ने ज्योतिष विद्या के संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए।
आचार्य रूपा उज्जैन ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिषाचार्यों, साधु-संतों और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज एवं सरकार को सकारात्मक पहल के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यदि छोटी-छोटी पहल भी की जाए तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, सम्मान समारोह और आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन में मौजूद विद्वानों ने सनातन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और ज्योतिष विद्या के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है|




