Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

महिला आरक्षण कानून पारित होने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया : सरोज यादव 

महिला आरक्षण कानून पारित होने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया : सरोज यादव
अयोध्या
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने केंद्र सरकार पर नारी शक्ति वंदन कानून को लागू करने में देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून पारित होने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया, जबकि महिलाओं से जल्द लागू करने का वादा किया गया था।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून लागू करने की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाने में जुटी है। भाजपा द्वारा सपा सांसद अवधेश प्रसाद के आवास के घेराव की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि घेराव करना ही है तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय का होना चाहिए, क्योंकि कानून लागू करने का अधिकार उन्हीं के पास है।सरोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की पक्षधर रही है। समाजवादी सरकार में समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, 1090 वूमेन पावर लाइन और छात्राओं को लैपटॉप वितरण जैसी योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने दावा किया कि पंचायतों और संगठन में भी महिलाओं को लगातार भागीदारी दी गई।उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जबकि सरकार केवल प्रचार तक सीमित है। उन्होंने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को बिना किसी बहाने तत्काल लागू करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!