Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशजयंती

महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई
अयोध्या
अयोध्या के लालबाग स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग के प्रांगण में छात्र नेता विशाल कुमार वैश्य व दिव्यांग सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जी की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर गोसाईगंज विधानसभा के विधायक अभय सिंह ने प्रांगण में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। और उनके द्वारा किए गए कार्यों और बलिदान को याद कर प्रेरणा का स्रोत बताया। और कहां की हम लोगों को महाराणा प्रताप जी से सीख लेना चाहिए कि सूर्य वीर पराक्रमी महाराणा प्रताप जी कितने देशभक्त थे उन्होंने देश के हित में किस तरीके से कार्य किया और हिंदुत्व को आगे बढ़ने का कार्य किया। हम सबको उन्हीं के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए। वही आए हुए अतिथियों का युवा छात्र नेता विशाल कुमार वैश्य व दिव्यांश सिंह ने कई किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। वही छात्र नेता विशाल कुमार वैश्य व दिव्यांश सिंह ने बताया कि आज हम लोग महाराणा प्रताप जी की जयंती शौर्य दिवस के रूप में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गोसाईगंज विधानसभा के विधायक अभय सिंह व बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, मेयर व अन्य जनप्रतिनिधि लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हम लोगों को महाराणा प्रताप जी के जीवन से सीख लेने की जरूरत है कि उन्होंने देश हित में किस तरह से कार्य किए हैं और हिंदुत्व को बढ़ाने का कार्य किया है। और हम सभी को उन्हीं के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर सूर्य नारायण सिंह पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक सिंह पूर्व पार्षद,शंभू नाथ जायसवाल, काजल पाठक,कप्तान सिंह अखंड प्रताप सिंह आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!