Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन

 आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन
अयोध्या
नगर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुक्रवार को विधिवत प्रारंभ हो गया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर परियोजना की शुरूआत किया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में शिक्षा, खेल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण से छात्रों और युवा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह परियोजना अयोध्या के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना में प्लंबिंग, सेनेटरी, सीवरेज व्यवस्था तथा आंतरिक विद्युतीकरण सहित अन्य अवस्थापना कार्य भी शामिल हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस एवं उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है। परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अब तक 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!