Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

हिंदी के बिना संपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना अधूरी है : राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य 

हिंदी के बिना संपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना अधूरी है : राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य
अयोध्या धाम

राजभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किए बिना देश की सभ्यता व संस्कृति सुरक्षित नहीं,हिंदी से ही हमारे अस्मिता की पहचान है,हिंदी के बिना संपूर्णऔर समृद्ध राष्ट्र की कल्पनाअधूरी है उक्त वक्तव्य आज श्रृंगारहाट अयोध्या स्थित रघुनाथ भवन वैद जी के मंदिर में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार सुप्रसिद्धआशुकविअशोक “टाटम्बरी”ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी ही हमारे सनातन धर्म व संस्कृति की संवाहक है,बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के संरक्षक मंडल सदस्य व “साहित्य सम्राट” पत्रिका के सह संपादक राम केर सिंह ने कहा कि हिंदी के राष्ट्रभाषा बने बिना भारत देशअधूरा है,संस्थान के उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया ने कहा कि आगामी 14 सितंबर हिंदी दिवस के पावन पर्व पर संस्थान द्वारा तुलसी स्मारक भवन (रानी बाजार चौराहा)अयोध्या में संगोष्ठी,सम्मान समारोह व सांस्कृतिकआयोजन किए गए हैं जिसमें आप लोग पूरी सहभागिता निभाईये।बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य ने आए हुए सभी साहित्य प्रेमियों काआभार प्रकट करते हुएअपील की कि आगामी14 सितम्बर के कार्यक्रम को तन मन धन से जुट कर सफल बनावें, जिससेअयोध्या की धरती से देश को एक सशक्त संदेश जाए और हिंदी देश की राष्ट्रभाषा व विश्व की संपर्क भाषा बन सके,जिससे हमारी संस्कृतिऔर सभ्यता सुरक्षित रह सके।समारोह को सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विविध समितियां गठित करने का प्रस्ताव संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह “वत्स”,राष्ट्रीय सचिव डॉo एस.पी.द्विवेदी,जिला  संवाददाता”साहित्य सम्राट” भानु प्रताप सिंह”चंद्रवंशी”, तथा प्रदेश महिला संगठन की महामन्त्री मधु उपाध्याय ने रखा जो सर्व सम्मत से मंजूर हो गया। जिसमें प्रमुख रूप से सम्मान समारोह की प्रतिभाओं को चुनने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया l तैयारी बैठक में उक्त अवसर पर अपने सुझाव व सलाह संप्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से संस्थान के प्रदेश सचिव डाoआशीष पांडेय, सपा महिला जिलाअध्यक्ष सरोज यादव,समाजसेवी अशोक सिंह,गुड़िया त्रिपाठी शुभम,दुर्गेश श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव कौशल किशोर श्रीवास्तव अधिवक्ता, प्रेमलता सिंह,विशाल यादव, राम जी,सत्य प्रकाश,  अरविंद सिंह,अरुण सिंह,  वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव,आचार्य स्कंद दास,रेनू गुप्ता,निकिता, आलोक पांडेय,राजू सिंह, संगीता चौबे,कामेशमणि पाठक,विमलेश यादव, क्षातेश्वर गुप्ता,लोको पायलट संजय यादव,वरिष्ठ पत्रकार शिल्पी,पवन पांडेय,अंकुर पांडेय,शिवकुमा मिश्र,महेंद्र उपाध्याय,विश्व नारी  फाउंडेशन ट्रस्ट कीअध्यक्ष रागिनी सिंह,सुमन,प्रेमलता सिंह,गीतांजलि विश्वकर्मा, गुंजन,पलक,रीता निषाद, इश्तियाक अहमद,अंजनी सिंह,कवि शैलेंद्र पांडेय “मासूम”‘,सहित तमाम साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!