Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपाईयों ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजपाईयों ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
अयोध्या
देश में लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पांच लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा रामनामी पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान महामंत्री परमानंद मिश्र व शैलेन्द्र कोरी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। हजारों लोकतंत्र सेनानियों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया था।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भाजपा ऐसे सभी लोकतंत्र रक्षकों के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने व्यक्तिगत कष्टों को सहन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि 26 जून को हाईवे स्थित एक होटल में आपातकाल की वर्षगांठ संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी होंगे। संगोष्ठी को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!