Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई
अयोध्या
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती बड़े  धूमधाम से मनाई गई!
आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर  निo महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर महानगर के पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं सभी फ्रंटल के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया  |
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा  ने कहा छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर के महान मराठा शासक और एक प्रमुख समाज सुधारक थे उन्हें भारत में आरक्षण का जनक और दलित पिछड़ों के मुक्तिदाता के रूप में भी जाना जाता है महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा सामाजिक समानता और महिलाओं के अधिकार के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए यह राजा होने के बावजूद भी दलित शोषित वर्ग के लोगों का दुख दर्द समझा और उनके साथ हमेशा निकटता बनाए रखी साहू जी महाराज ने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर पूर्ब मंत्री तेजनारायण पांडे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,पूर्ब प्रमुख रामअचल यादव उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव,संजय सिंह  प्रवक्ता राकेश यादव, पूर्ब मंत्री अमृत राजपाल,जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद, सत्यम यादव आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!