हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी का जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

सिविल लाइन फैजाबाद अयोध्या स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह का जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लाह पूर्ण वातावरण में मनाया गया।तमाम पत्रकारों समाज सेवियो वर्तमान मेयर म.गिरीश पति त्रिपाठी,व निवर्तमान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय,हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉo सम्राट अशोक मौर्य,साहित्य सम्राट पत्रिका के सह संपादक/हिंदी दैनिक जनहित सत्ता के ब्यूरो प्रमुख राम केर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव अज्जू,रूपेश श्रीवास्तव,जनमोर्चा के सूर्य नारायण सिंह,समाजसेवी परमानंद मिश्रा,महेंद्र प्रताप सिंह,राजेंद्र तिवारी,सुबोध श्रीवास्तव,सहित तमाम पत्रकार वन्धु,समाजसेवी व राजनीति लोग उपस्थित रह उनके दीर्घजीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहींअयोध्या धाम स्थित हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय (निकट मौर्य होम्यो हॉस्पिटल)में वरिष्ठ पत्रकार व हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी का जन्म दिवस समारोह संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉoसम्राट अशोक मौर्य व संस्थान के संरक्षक मंडल सदस्य तथा”साहित्य सम्राट” पत्रिका के सह संपादक राम केर सिंह,अंबिका शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार राज कपूर बौद्ध, मनोज सिंह पप्पी,चंदन सिंह,प्रिया श्रीवास्तव,आदि तमाम साहित्य प्रेमियों व नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं देते हुए आपकेआनंदमय जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की।




