अयोध्याउत्तर प्रदेश
जोखिम भरा कार्य होने के बावजूद ग्रामीण पत्रकार शासन से उपेक्षित रहते हैं : एस एन बागी

जोखिम भरा कार्य होने के बावजूद ग्रामीण पत्रकार शासन से उपेक्षित रहते हैं : एस एन बागी
अयोध्या
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों ने शिरकत की।
पत्रकार सम्मेलन फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेन्द्र देव सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने की। सम्मेलन का संचालन कृष्ण कुमार तिवारी एडवोकेट ने किया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा व पूर्व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं वेंकटेश्वर लूं थे। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता देवी प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सम्बोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बताते ग्रामीण पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। सम्मेलन को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य व जनमोर्चा सम्पादक सुश्री सुमन गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को शासन से मान्यता मिलनी चाहिए साथ ही उन्हें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलने वाली सभी अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए।सम्मेलन में मंचासीन वक्ताओं ने ग्रामीण पत्रकारों के कार्य को जोखिम भरा बताते हुए कहा कि शासन ग्रामीण पत्रकारों की उपेक्षा कर रहा है। पत्रकारों को शासन स्तर से जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वे नहीं मिल रहीं। संगठन समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता रहता है।
सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष देवबक्श वर्मा,जिला महामंत्री अवधराम यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। सम्मेलन में एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित की गई स्मारिका “ग्राम्य- गौरव” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शरीफ मसूदी, सम्पूर्णानन्द बाजपेई “बागी” ,मोहम्मद इशहाक, रामनेत वर्मा, सुनील कुमार सिंह, रायबहादुर यादव,अजय त्रिपाठी,विनय कुमार




