अयोध्याउत्तर प्रदेश
उमापुर सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का होगा आयोजन

उमापुर सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का होगा आयोजन
अयोध्या
अयोध्या धाम जिला की तहसील रुदौली के विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत उमापुर मुख्य गांव उत्तर स्थित श्रीराधा कृष्ण हनुमान मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,एक प्रश्न के उत्तर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के उपाध्यक्ष राम तीरथ जायसवाल और कोषाध्यक्ष रामू जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्म के नाटक का मंचन सीमित के छोटे बड़े प्रतिभावान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें रात 12:00 बजे श्रीकृष्ण जन्म के उपरांत विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम के मंचन में पूतना उद्धार तक की लीला दिखाई जाएगी, 5 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं में माखन चोरी,चीरहरण, अघासुर बकासुर सठकासुर और कालियानाग मान मर्दन सहित कंस उद्धार तक की लीला का मंचन किया जाएगा, 6 सितंबर को रुक्मणी विवाह के साथ-साथ कई लीलाओ का मंचन होगा, 7 सितंबर को नरकासुर उद्धार, सुदामा चरित्र की झांकी के साथ-साथ विभिन्न मनमोहक झांकियां को प्रस्तुत किया जाएगा,आठ और नो सितंबर को भक्ति नाटक का मंचन होगा तथा 10 सितंबर 2026 को पूर्णाहुति भंडारे, प्रसाद वितरण के उपरांत 7 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समापन किया जाएगा |




