अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में नौ दिवसीय श्री सियापिय मिलन महोत्सव एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन जारी

अयोध्या में नौ दिवसीय श्री सियापिय मिलन महोत्सव एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन जारी
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री अवध बिहारी कुंज के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदासजी महाराज के मार्गदर्शन में द्वितीय साकेतोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय श्री सियापिय मिलन महोत्सव एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है।
कार्यक्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान महामंडलेश्वर हरिकृष्णदास ग्वालिया बाबा के सानिध्य में भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, निष्ठा और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है।
कथा वाचक महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदासजी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म और निष्ठा के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को सांसारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सत्य, धर्म और निष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। माता-पिता की आज्ञा का पालन, भाईचारा, गौ-ब्राह्मण एवं विद्यार्थियों की रक्षा और धर्म की स्थापना भगवान श्रीराम के जीवन के प्रमुख आदर्श हैं।
रामनगरी में चल रहे इस धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण राममय बना हुआ है और श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं श्रीराम कथा में भाव-विभोर होकर आध्यात्मिक आनंद ले रहे हैं।




