Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में सजा सूरत का वस्त्र बाजार, अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का भव्य आगाज

अयोध्या में सजा सूरत का वस्त्र बाजार, अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का भव्य आगाज
अयोध्या
रामनगरी में सोमवार को वस्त्र और फैशन की नई रौनक देखने को मिली। सावरथिया सेवा सदन में ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अनन्या टेक्सटाइल्स की ओर से आयोजित साड़ी एक्सिबिशन का उद्घाटन सांसद एवं भारतीय राजनीतिज्ञ बृजभूषण शरण सिंह ने किया।
कार्यक्रम डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिनेश पांडेय के संयोजन में आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सूरत के कई प्रमुख उद्योगपति, कपड़ा व्यापारी और व्यवसायी शामिल हुए। प्रदर्शनी में सूरत के वस्त्र बाजार की आकर्षक डिजाइन, नई वैरायटी और अलग-अलग रेंज की साड़ियों को प्रदर्शित किया गया।
उद्घाटन समारोह में मेहनौन, गोंडा के विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी महाराज तथा कामरेज, सूरत के पूर्व विधायक वीडी जालावाड़िया समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले अतिथियों और व्यापारियों का आयोजकों की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान व्यापारियों और आगंतुकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के मुताबिक, ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का उद्देश्य रामनगरी के ग्राहकों को सूरत के प्रसिद्ध वस्त्र बाजार की विविधता, आधुनिक डिजाइन और नई साड़ी कलेक्शन से रूबरू कराना है। इस आयोजन के जरिए अयोध्या और सूरत के व्यापारिक संबंधों को भी और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
रामनगरी में आयोजित यह वस्त्र उत्सव धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अयोध्या में बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों की एक नई तस्वीर भी पेश करता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!