Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर सुरेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या में स्थापित होगी जननायक की भव्य प्रतिमा

मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर सुरेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या में स्थापित होगी जननायक की भव्य प्रतिमा
अयोध्या
जननायक, गरीबों के मसीहा एवं पूर्व सांसद अवध रत्न स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर ग्राम तिहूरा माझा स्थित समाजसेवी संस्था के केंद्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने मित्रसेन यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि मित्रसेन यादव हम सभी के आदर्श थे। गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचितों की मदद के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। सुरेश यादव ने बड़ा संकल्प लेते हुए ऐलान किया कि समाजसेवी संस्था द्वारा अयोध्या में मित्रसेन यादव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजबली यादव की प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया है उन्होंने कहा कि संस्था लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रही है। हजारों बच्चियों को साइकिल देने, बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मित्रसेन यादव के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्ग की सेवा का अभियान लगातार जारी रहेगा कार्यक्रम में रामजी यादव, सोमई निषाद, बजरंगी यादव, शकुंतला यादव, अवध राजी यादव, राजू सिंह, अनिल वर्मा, चौधरी सीताराम पांडेय, रामसूरत चौरसिया, कृष्ण कुमार मांझी, सूरज,तारा निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!