अयोध्याउत्तर प्रदेश

हर ब्लॉक में 100-100 लठैत तैयार करेगी भाकियू : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा

हर ब्लॉक में 100-100 लठैत तैयार करेगी भाकियू : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
 अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में गांधी पार्क सिविल लाइंस अयोध्या में संपन्न हुई पंचायत में प्रत्येक ब्लॉकों में सौ-सौ लठैत बनाने तथा 6 अक्टूबर को किसान मसीहा चौ० महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती गांधी पार्क में मनाने का निर्णय लिया गया है।
       पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि बिना संगठन मजबूती के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा और जब समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो किसानों का भला नहीं हो सकता इसलिए गांव कमेटी से लेकर राष्ट्र कमेटी तक मजबूत करना होगा घनश्याम वर्मा ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 100 सक्रिय पदाधिकारियों को बनाना है सभी ब्लॉक अध्यक्ष सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय पदाधिकारी बनाएं।
       जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि किसान मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती 6 अक्टूबर 2026 को गांधी पार्क में पूरी भव्यता के साथ मनाई जाएगी जिसकी तैयारी सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी करें।
     पंचायत को मध्यांचल जोन सचिव सूर्यनाथ वर्मा, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर,जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा,रवि शंकर पांडे, जितेंद्र कुमार ,सती प्रसाद वर्मा, मोहम्मद अली, जगदीश यादव, सुनील पाल, सिद्धू भारती, रामू चंद्र विश्वकर्मा ,चंदू भाई पटेल, विजय प्रताप वर्मा ,राहुल वर्मा, मस्तराम वर्मा, महादेव विश्वकर्मा, उर्मिला निषाद आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!