अयोध्याउत्तर प्रदेश
इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस द्वारा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पत्रकारों किया नमन

इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस द्वारा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पत्रकारों किया नमन
अयोध्या
इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस अयोध्या इकाई द्वारा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, पत्रकारों ने एकजुटता की शपथ लेते हुए कहा कि सभी पत्रकार आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ काम करेंगे। पत्रकारों की समस्याओं और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया गया। साथ ही पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और समाज में स्वच्छ एवं सकारात्मक छवि कायम रखने की बात कही गई। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव अज्जू, एसएन सिंह,प्रशांत शुक्ला नेटवर्क 10,बृजेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह,पंकज पाठक अस्तित्व सिंह, करण प्रजापति,नरेंद्र मिश्रा, शिवदयाल, कुमकुम भाग्य, तुषार श्रीवास्तव, करण दुबे, राजेंद्र दुबे राजू समीर शाही, आकाश सोनी वैभव श्रीवास्तव, लव पांडे, अभिषेक सावंत, के साथ दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे




