अयोध्याउत्तर प्रदेश

धार्मिक उत्सव भी अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न कराए जाएंगे : विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

धार्मिक उत्सव भी अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न कराए जाएंगे : विधायक वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या
स्थानीय सर्किट हाउस अयोध्या के सभागार में केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, जनपद-अयोध्या तथा विद्युत विभाग की आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव को लेकर हुई संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम सभी का प्रयास रहेगा कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष विद्युत की व्यवस्था उत्सव में बहुत ही बेहतर ,सुदृढ़ व स्थाई हो, प्रभु श्री राम जी इस पावन धरती पर रामलीला का आप सभी भव्य आयोजन कीजिए मां दुर्गा की पूजन कीजिए, आपको विद्युत संबंधी किसी भी शिकायत का मौका हम नहीं देंगे। अयोध्या भारत की सांस्कृतिक राजधानी है और यहां के धार्मिक उत्सव भी अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न कराए जाएंगे।विद्युत विभाग के मुख्य अभियन्ता  ने केन्द्रीय समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी सुदृड़ रहेगी विद्युत व्यवस्था, इस बार विभाग द्वारा काफी कार्य समय से पूर्व करा लिया गया है अवशेष कार्य शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि दिनांक 10 से 26 अक्टूबर तक शत् प्रतिशत विद्युत कटौती से पूरे जनपद को मुक्त रखा जाए।
तहसील स्तर पर एक-एक मोबाइल ट्रांसफामर तैयार रखा जाए तथा नगरीय क्षेत्रों में एवं तहसील स्तर पर विद्युत कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाए और  नगरीय क्षेत्रों सहित प्रमुख बाजारों के सारे ट्रांसफामरों की ओवर हालिंग करा ली जाये। विद्युत विभाग से संबंधित जो भी समस्याएं है उन्हें पर्व प्रारंभ होने के पूर्व ठीक कर लिया जाय जिससे भारी भीड़ के दौरान कोई व्यवधान ना होने पाये। पर्व के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग भी श्री जायसवाल ने रखी।वहीं बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहता है कि पूरा जनपद विद्युत कटौती मुक्त रहे और सारी व्यवस्थाएं गत वर्षो की अपेक्षा ठीक रहे और हमारा यह प्रयास इस वर्ष भी रहेगा, आप लोगों को हम आश्वासन देते हैं कि उत्सव को हम आप बहुत ही सुंदर तरीके से मनाएंगे ।बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय समिति के संरक्षक एवं पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि जहाँ- जहाँ स्ट्रीट वायर न हों वहाँ स्ट्रीट वायर लगवा दिये जाये, पोस्टमार्टम हाउस रोड पर केबिल डलवा दिये जाये, नगर में तमाम खम्बे नीचे से सड़ गये हैं उनकी ग्राउटिंग करा ली जाय। बैठक का कुशल संचालन करते हुए ,संयोजक गगन जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग का कार्य गत वर्ष ठीक रहा है किन्तु चुनौतियाँ महत्वपूर्ण हैं उनपर ध्यान रखते हुये इस बार की विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। वहीं केंद्रीय समिति में विद्युत विभाग के प्रभारी तारकेश्वर शर्मा ने कहा कि नगर में जहाँ भी ट्रांसफार्मार लगे है उनके चारो ओर सुदृण वैरीकेटिंग करायी जाये। जर्जर पोलों को बदला जाये तथा सब स्टेशनों पर आपात परिस्थिति के लिए आवश्यक उपकरण अवश्य रखे जायें। बैठक में केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव,राजेश जायसवाल राजू,अखिलेश पाठक, पवन निषाद, चंदन गुप्ता, अमित कनौजिया, विशाल गुप्ता वासु, और चौक जोन के लिए डॉक्टर अखिलेश वैश्य ने भी अपने अपने क्षेत्रों की विद्युत संबंधी समस्याओं को बैठक में रखा।
केन्द्रीय समिति के  जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार बैठक में ग्रामीण अंचलो से आये मया बाजार के ध्रुव गुप्ता, गोसाईगंज के हेमंत गुप्ता, पूरा बाजार के प्रमोद कुमार सोनी, भदरसा के भगवती प्रसाद दयालु सहित नगरीय क्षेत्रों की भी समस्याओं को वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक पूजा स्थलों, रामलीला स्थलों तथा क्षेत्रीय विद्युत समस्याओं को बैठक में रखा। बैठक में प्रमुख रूप से जर्जर विद्युत तारों को बदलने, जर्जर विद्युत खम्भो को बदलने, ट्रांसफार्मरों की ओवरहालिंग एवं उनकी क्षमता बढ़ाने के साथ ही साथ उत्सव के दौरान सम्पूर्ण विद्युत उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जे एन चतुर्वेदी, अतुल सिंह, रोहिताश्व चंद्र राजू,अंकुश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव,अजय विश्वकर्मा, रविकांत आर्य, जनार्दन पांडेय, रंजीत शर्मा, देवेन्द्र अग्रहरि,राम जी तिवारी, मुन्ना यादव, नागेंद्र पांडेय , पंकज सनाढ्य व अंश गुप्ता,दीपक रमानी सहित केन्द्रीय समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के अलावा विद्युत विभाग के समस्त अधिशाषी अभियन्ता एवं अवर अभियन्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!