Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा

रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा
अयोध्या धाम
 रामनगरी अयोध्या में रविवार को रामपथ पर दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में तमिलनाडु के मदुरै क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह धार्मिक संघ करीब 200 वर्षों से संचालित हो रहा है। संगठन से लगभग 41 हजार परिवार जुड़े हुए हैं, जो हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर धार्मिक यात्रा और पूजा-अर्चना का आयोजन करते हैं। श्रद्धालु विशेष रथ के साथ यात्रा निकालते हैं और निर्धारित धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं।
संगठन के उपाध्यक्ष सबरीनिम्मान ने बताया कि रामनवमी के दिन विशेष रसीद लेकर श्रद्धालु अपने नगर से नदी तट तक जाते हैं, वहां पूजा-अर्चना करने के बाद यात्रा निकालते हुए नगर का भ्रमण करते हैं। यह परंपरा वर्ष में एक बार रामनवमी के अवसर पर निभाई जाती है। इस वर्ष उनके दल के सात प्रमुख सदस्य अयोध्या पहुंचे हैं, जबकि लगभग 200 श्रद्धालु भी उनके साथ आए हैं।
श्रद्धालुओं ने अयोध्या प्रशासन और पुलिस व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यात्रा के दौरान पूरा सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि उनका संगठन केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि वाराणसी में भी दो सौ वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है। वाराणसी में भी उनका संगठन धार्मिक और सामाजिक कार्यों का संचालन करता है तथा अन्नदान सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि वे भगवान शिव और भगवान श्रीराम की सेवा तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन करते हैं। रामनगरी में निकली इस यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!