Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

साकेतपुरी में चंदा आयुर्मेसी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ 

साकेतपुरी में चंदा आयुर्मेसी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ
अयोध्या
अयोध्या साकेतपुरी में चंदा आयुर्मसी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का उद्घाटन यूपी प्रमोटर डॉ पवन तिवारी ने किया। वही कंपनी के संस्थापक डॉ. चंदा सिंह और डॉ सुधीर सिंह है। उत्तर प्रदेश के यूपी हेड डॉ पवन तिवारी ने बताया कि आज अयोध्या शाखा का भी शुभारंभ किया गया। कंपनी की शाखाएं पहले से लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, पडरौना, पटना और जौनपुर में संचालित हैं, जबकि अगले दो माह में कानपुर, इलाहाबाद ,मथुरा और बहराइच में नई शाखाएं खोली जाएंगी।
डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में आयुर्वेदिक क्लीनिकों का नेटवर्क स्थापित करना है। प्रचार-प्रसार पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। पवन तिवारी ने दावा किया कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बांझपन का उपचार कर पिछले छह माह में 1500 महिलाओं को मातृत्व सुख प्राप्त हुआ है। इसके अलावा घुटनों के दर्द, आंखों की समस्याओं तथा मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाली नेत्र संबंधी परेशानियों के लिए भी आयुर्वेदिक दवाएं और आई ड्रॉप उपलब्ध हैं,नई शाखा का संचालन राम प्रकाश पाण्डेय वैद्य जी के नेतृत्व में होगा। यहां डॉ. सुधीर सिंह और ए.के. शुक्ला चिकित्सकीय सेवाएं देंगे। कंपनी का निर्माण केंद्र एवं मुख्य कार्यालय गोपालगंज में स्थित है। प्रबंधन के अनुसार शाखा में लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। उदघाटन में राघवेन्द्र शुक्ला, अजय श्रीवास्तव अज्जू, सुबोध श्रीवास्तव दिनेश पाठक, बृजेश तिवारी चन्द्र धर द्विवेदी, सुनील, एडवोकेट आर पी पाण्डेय वैद्य  सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!