Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्म

अयोध्या की राम कथा में शामिल होने जावद से पहुंचे 200 श्रद्धालु, बोले- “राम नगरी में मिला आध्यात्मिक सुख”

अयोध्या की राम कथा में शामिल होने जावद से पहुंचे 200 श्रद्धालु, बोले- “राम नगरी में मिला आध्यात्मिक सुख”
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में चल रही नौ दिवसीय राम कथा में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद से भी करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचा है। श्रद्धालु यहां राम कथा श्रवण के साथ श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
जावद निवासी सत्नाम कुमावत ने बताया कि यह राम कथा 17 तारीख से शुरू हुई है और नौ दिनों तक चलेगी। कथा का आयोजन “हरि सत्संग मंडल” द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके गुरुदेव श्री रुद्रदेव त्रिपाठी भी जावद के निवासी हैं और उन्हीं की प्रेरणा से श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल सभी लोग अपने-अपने खर्चे से आए हैं। समिति के सदस्य मिलकर आयोजन और व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालु अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन के बाद प्रयागराज और काशी जाने की भी योजना बना रहे हैं।
राम कथा का वाचन श्री रुद्रदेव त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है। वह भावपूर्ण शैली में कथा का वर्णन कर रहे हैं, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कथा पंडाल में भक्तिभाव और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है।
रामनगरी के अनुभव को साझा करते हुए सत्नाम कुमावत ने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें अत्यंत सुख और शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से भी अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने और धर्म लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग यहां आएं, दर्शन करें और इस आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!