अयोध्याउत्तर प्रदेश
यूरिया की थोक दर घोषित करने के लिए 01 जून को होगी किसान महापंचायत : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा

यूरिया की थोक दर घोषित करने के लिए 01 जून को होगी किसान महापंचायत : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
अयोध्या
यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं टेगिग रोकने, थोक दर घोषित करने, उच्च क्वालिटी एवं शुगर फ्री धान बीज उपलब्ध कराने, यूरिया खाद पर लिए जा रहे कमिशन तथा रजिस्टर व सीजनवार वसूली को बंद करने, फार्मर रजिस्ट्री में छूटे रकबो हेतु अलग से यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिमंडल राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रवीण यादव को सौंपकर समस्या समाधान की मांग किया गया समाधान न होने की दशा में 01 जून 2026 को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर किसान महापंचायत करने की घोषणा की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कृषि अधिकारी अयोध्या को भी सौंपपकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि सरकार के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद भी टैगिंग की जा रही है और निर्धारित दर 266 रुपए 50 पैसे से अधिक दाम पर ₹300 से ₹400 प्रतिबोरी तक यूरिया खाद बेचकर किसानों का शोषण किया जारहा है आश्चर्यजनक बात यह है कि फुटकर बिक्री का दाम तो निश्चित है परंतु थोक बिक्री का दाम निश्चित नहीं है जिसके कारण थोक विक्रेता फुटकर विक्रेता को फुटकर बिक्री से भी अधिक दाम पर यूरिया खाद बेच रहे हैं और जब फुटकर विक्रेता को महंगे दाम पर यूरिया खाद मिलेगी तो किसी भी दशा में निर्धारित दर पर किसान को खाद नहीं मिल पाएगी ऐसी स्थिति में थोक दर घोषित होना आवश्यक है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिला अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है कि 31 मई 2026 तक समस्याओं का समाधान कर दिया जाए अन्यथा 01 जून को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर किसान महापंचायत की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,जिला प्रसार मंत्री रविंद्र मौर्य, विवेक पटेल,मुन्ना कनौजिया शामिल रहे।




