Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

उत्तराखंड चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कर घर लौटे श्रधांलु 

उत्तराखंड चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कर घर लौटे श्रधांलु
अयोध्या धाम
 भागवत भास्कर गोपाल दाधीच के पावन सानिध्य में आयोजित उत्तराखंड चारधाम यात्रा श्रद्धापूर्वक एवं सकुशल संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 29 मई को नागपुर पहुंच गया। यात्रा के दौरान सभी भक्तों ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में पवित्र हर की पौड़ी पर गंगा स्नान भी किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु अपने-अपने गृह नगरों के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करते हुए देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
यात्रा में पूजा दिनेश बियाणी, जयश्री मनोज लोया, सुधा हरगोविंद चांडक, पूजा लक्ष्मीकांत केसरवानी, विजयश्री शिवकुमार सारडा (बेंगलुरु), तन्वी केतन रावल (मुंबई), अवनी जतिन जोशी (रायपुर), स्नेहलता अजय मुंदड़ा, प्रियंका पंकज लोया (इचलकरंजी), सोना रविकांत भूतड़ा (किशनगढ़), अनुराधा प्रफुल्ल चौखड़ा, अर्चना नीरज भार्गव, दक्षा भागीरथ जीवनी (गोंदिया), जयंत नागरेचा, मनीषा उमेश उकरणडे, यदुनाथ हरोड़े, उदाराम बोक, बालकदास गोपालपुरे, तरुणाबेन तना, नीलिमा अग्रवाल, विमला गोयल, रमणीता अग्रवाल, हेमलता गोयल (चंद्रपुर), गंगाबाई लाहोटी (कारंजा) सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!