Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
अयोध्या
 भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जनपद अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मा० प्रधानमंत्री महोदय;को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी अयोध्या के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।
   प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत- अमेरिका ट्रेड डील भारत के किसानों के हित में नहीं है अमेरिका का कृषि उपज और डेयरी उत्पाद भारतीय बाजारों में बिकेगा तो भारत के किसान की कमर टूट जाएगी चूकि अमेरिकी उत्पाद पर कोई टैक्स भारत सरकार नहीं लेगी इसलिए सरकार को भी कोई फायदा नहीं होगी को रद्द होना चाहिए,सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करने, स्मार्ट मीटर न लगाने तथा निजीकरण वापस लेने, आदि 15 समस्याएं प्रमुख हैं ।
     प्रदर्शनकारियों में सूर्यनाथ वर्मा,राम गणेश मौर्य, फरीद अहमद ,रविंद्र मौर्य, संतोष वर्मा एडवोकेट,जितेंद्र कुमार, सुनील पाल,मस्तराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा, बजरंगी मौर्य, अश्वनी शर्मा, विजय कुमार आदि कई दर्जन लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!