अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की  स्मृतियों का हो रहा अपमान

अयोध्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की  स्मृतियों का हो रहा अपमान
अयोध्या
आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष 1997 में शासन के निर्देश पर हर जिले के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों के निवास को जाने वाले मार्ग का नामकरण उन स्वतन्त्रता सेनानी के नाम पर करते हुए शिलापट लगाए गए थे ,फ़ैज़ाबाद शहर में भी ऐसे 20  स्वतन्त्रता सेनानियों के नाम पर मार्गो का नामकरण करते हुए शिलापट लगाए गए धारारोड मुहल्ले में फ़ैज़ाबाद के प्रख्यात क्रांतिकारी रमानाथ मेहरोत्रा जी के आवास को जाने वाले मार्ग पर शिलापट एस पी सिटी आफिस के बाहर लगा हुआ है ,इधर एस पी सिटी आफिस का सौंदर्यीकरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसका मलबा उक्त क्रान्तिकारी रमानाथ मेहरोत्रा जी के नाम वाले शिलापट  के सम्मान में दो दिन से फेंका जा रहा है |
ये सम्मान नगर निगम क्षेत्र एक वरिष्ठ अफसर की नांक के नीचे हो रहा है ।जिसकी तमाम राजनैतिक ,सामाजिक संघठनो ,वकीलों ,पत्रकारों ने कठोर शब्दो मे निंदा करते हुए तत्काल मलबा हटाने और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देने की मांग की है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!