अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में प्रधान संघ अयोध्या जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या में प्रधान संघ अयोध्या जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या
आज पूर्व सूचना के अनुसार अपनी मांगों के क्रम में जिसमें प्रमुख मांगे-1- पंचायत चुनाव समय से कराया जाए यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय से कराना संभव ना हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाया जाए अथवा पूर्व की भांति ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी प्रदान की जाए जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित न हो
2- ग्राम पंचायत में स्थित तालाब पोखर की नीलामी से प्राप्त धनराशि जो कई वर्षों से तहसील एवं जनपद स्तर पर समेकित गांव कोष में जमा है उसका 75% भाग संबंधित ग्राम निधि खातों में स्थानांतरित किया जाए इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी स्तर से आदेश जारी होने के बावजूद भी अभी तक धनराशि ग्राम पंचायत को प्राप्त नहीं हो सकी
3 जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाने कार्यों के कारण गांव की सड़कों नालियां खोद दी गई जिनकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है इससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

अतः संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित कर शीघ्र सड़के यथास्थित करायी जाए अपनी इन्हीं तीन मांगों को लेकर जनपद अयोध्या के सैंकड़ो प्रधानों ने जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क से पैदल चलकर प्रदर्शन करते हुए एवं पूरे जोश खरोश से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के समय सिटी मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय ने पहुंचकर ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि आपका मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को पहुंचा दिया जाएगा और जो जिले से संबंधित मांगे हैं उसको शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद अयोध्या के सभी प्रधान लामबंद है

और संगठन के आह्वान पर 20 तारीख को सभी प्रधान लखनऊ पहुंचेंगे इस अवसर पर सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष जनपद के पदाधिकारी सहित सभी ब्लॉकों के सम्मानित प्रधान गण मौजूद रहे ।




