Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, कोतवाली अयोध्या में कई मामलों का मौके पर निस्तारण

अयोध्या में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, कोतवाली अयोध्या में कई मामलों का मौके पर निस्तारण
अयोध्या
 शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में कोतवाली अयोध्या में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूर्णिमा सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकांश शिकायतें भूमि एवं राजस्व से संबंधित रहीं। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान पुलिस से जुड़े एक मामले में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के निर्देश पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो, नजूल विभाग के अमीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि केवल समाधान दिवस ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए सभी चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान कराया जाए  अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस एवं राजस्व विभाग समन्वय स्थापित कर आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!