Welcome to Avadh Bhaskar   Click to listen highlighted text! Welcome to Avadh Bhaskar
अयोध्याउत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को अयोध्या से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या की जनता में खुशी की लहर

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को अयोध्या से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या की जनता में खुशी की लहर
अयोध्या
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  माननीय अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को अयोध्या से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या की जनता में खुशी की लहर महानगर में प्रथम आगमन पर नि0अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर नेताओं पदाधिकारी ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र “छोटे लोहिया” के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित  ब्राह्मण सम्मेलन में अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर अयोध्या के साधु संतों व्यापारियों किसानों नौजवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में खुशी की लहर व्याप्त है सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन को अयोध्या का प्रत्याशी घोषित होने पर सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर  उनके प्रथम आगमन पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं सभी फ्रंटल संगठनों ने उनका पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं और एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर भब्य  स्वागत किया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कार्यालय पर आए हुए अयोध्या की देवतुल्य जनता पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं नेताओं सभी का आभार व्यक्त करते हुए आत्मविश्वास के साथ कहा आज आप लोगों की खुशी देखकर यह लगता है आप लोगों ने आगामी होने वाले चुनाव में अयोध्या ही नहीं बल्कि फैजाबाद की सभी विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशी को जीताकर प्रदेश से इस भ्रष्ट गूंगी बहरी भाजपा सरकार को हटा करके 2027 में श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे जिससे प्रदेश में फिर से अमन चैन और खुशहाली कायम हो सके नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने श्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अयोध्या को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए अयोध्या विधानसभा से एक साफ सुथरे स्वच्छ और बेदाग छवि के नेता को प्रत्याशी घोषित करके यहां के जनमानस का दिल जीत लिया है और अब यही जनता जनार्दन 2027 मे अयोध्या सीट से इनको अधिक से अधिक वोटो से जीता कर विधानसभा पहुंचाएगी महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अयोध्या धार्मिक नगरी के पावन भूमि पर अयोध्या के व्यापारियों नौजवानों शोषित वंचितों के लिए हमेशा आवाज उठाने वाले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को प्रत्याशी बनाकर यहां के साधु संतों व्यापारियों और नौजवानों और अयोध्या की देवतुल्य जनता  में उत्साह भर दिया है और सभी ने मन बना लिया है की अयोध्या सीट से तेज नारायण पांडे पवन को जिताकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का विश्वास कायम रखेंगे इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन  सभी पार्टी पदाधिकारी  नेताओं और कार्यकर्ताओं में  पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर माला पहनाकर बड़े धूमधाम से बनाते हुए  उनके दीर्घायु होने की कामना की इस मौके पर नि0महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव नि0 महासचिव हामीद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचाल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू उपाध्याय चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट मंसूर ईलाही  दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव अपर्णा जायसवाल,आरोनी पासवानशादाब खान, मोहम्मद सुहैल,अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव,रामनेवल पाल बृजेश सिंह चौहान, राजनाथ यादव,वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल, पूजा वर्मा,शिवांशु तिवारी, विशाल पाल,फरीद कुरैशी मुकेश कोरी, अजय यादव,औरगंजेब खान नूर बाबू इमरान सैफी अब्बास देवाश्रीवास्तव, गोविंद यादव, मंजीत यादव, राजबली सत्यम यादव, अमन सागर,शाहबाज लकी, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, अभय त्रिवेदी, सुनील पांडे इस्तखार खान बृजलाल पासी, अली सईद, प्रांजल यादव, राहुल यादव शिवम गुप्ता रत्नेश जायसवाल सिकंदर चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!