अयोध्याउत्तर प्रदेश

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अयोध्या पहुंचे सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अयोध्या पहुंचे सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह

अयोध्या

 

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दर्शन नगर क्षेत्र के मंगल पांडे चौराहा, कूड़ा केशवपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रितेश पांडे (अंबेडकर नगर) उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा अयोध्या के जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, अयोध्या के महापौर महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी, विक्रमजोत से युवा भाजपा नेता शैलेश पांडे, योगेश पांडे (रंग महल, अयोध्या), करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सनी सिंह, जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष जेडी सिंह, रानू पाली (लखनऊ), उदासीन अखाड़ा के महंत धर्मेंद्र दास तथा दशरथ गादी के महंत राजकुमार दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक राम गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक कन्हैया लाल पांडे, अध्यक्ष सौरभ तिवारी, महामंत्री कपिल मुनि तथा कोषाध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। वहीं विशिष्ट सहयोगी के रूप में अंकित सिंह, सतीश सिंह, इंद्रेश प्रताप सिंह, आशीष सिंह, सोनू सिंह, आकाश सिंह और अभिषेक सिंह सहित केशवपुर ग्राम के युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!